‘समाज के नगीने सम्मान समारोह’ में मेधावी प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, अग्रवाल सम्मेलन ने बढ़ाया छात्रों का उत्साह

Advertisements

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन ने सरलाल इंजीनियरिंग लिमिटेड के सहयोग से साकची स्थित अग्रसेन भवन में ‘समाज के नगीने सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन किया। समारोह में अग्रवाल समाज और शहर का नाम रोशन करने वाली युवा प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि केरला समाजम की पूर्व प्रधानाचार्य नंदिनी शुक्ला और डी.बी.एम.एस. कदमा की पूर्व प्रधानाचार्य रजनी शेखर उपस्थित रहीं। दोनों ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्टता के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

समारोह में सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसके अलावा वर्ष 2026 में सीए, डॉक्टर, इंजीनियर, सीएस, सीएमए तथा अन्य प्रतिष्ठित व्यावसायिक डिग्रियां प्राप्त करने वाले युवाओं को भी सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई।

वक्ताओं ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान केवल उनकी उपलब्धियों का अभिनंदन नहीं, बल्कि समाज की नई पीढ़ी को शिक्षा और उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करने का प्रभावी माध्यम है। कार्यक्रम का नेतृत्व सम्मेलन के अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ‘गोल्डी’, महासचिव मंटू अग्रवाल और कोषाध्यक्ष अजय भालोटिया ने किया। इस अवसर पर सरलाल इंजीनियरिंग के आलोक चौधरी, राहुल चौधरी, संदीप मुरारका, कमल किशोर अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, अरुण गुप्ता, कविता अग्रवाल, मनीषा संघी सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About The Author

You may have missed