24 घंटे में पुलिस का मेगा ऑपरेशन, 200 ठिकानों पर छापा… 57 अपराधी गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

हजारीबाग : जिले में अपराध पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने बड़े पैमाने पर विशेष अभियान चलाया, जिसमें महज 24 घंटे के भीतर 57 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई 20 और 21 अप्रैल की रात को एक साथ कई थाना क्षेत्रों में की गई, जो पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश पर सुनियोजित तरीके से संचालित हुई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इस अभियान के तहत 69 विशेष टीमों का गठन किया गया था, जिनमें 253 पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे। इन टीमों ने जिलेभर के करीब 200 संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की, जिससे अपराधियों को संभलने का मौका नहीं मिला। इस दौरान पुलिस ने 118 लंबित वारंटों का भी निष्पादन किया, जिसमें जमानती और गैर-जमानती वारंट शामिल हैं।

इसके अलावा 11 मामलों में इश्तिहार और कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी की गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। आम लोगों से भी अपील की गई है कि किसी संदिग्ध व्यक्ति या फरार अपराधी की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

See also  गम्हरिया प्रखंड सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर बैठक संपन्न

Thanks for your Feedback!

You may have missed