हाथियों का तांडव, 10 महीने के बच्चे समेत 2 की मौत… इलाके में दहशत
Advertisements

कोडरमा : जिले में जंगली हाथियों के हमले से दहशत फैल गई है। अलग-अलग घटनाओं में एक 10 महीने के बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हाथियों का झुंड अचानक आबादी वाले इलाके में घुस आया और लोगों पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही दोनों की जान चली गई।
Advertisements

Advertisements

घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल है और लोग घरों से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं। वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित करने में जुटी है। अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने और हाथियों के इलाके में न जाने की अपील की है, क्योंकि क्षेत्र में अभी भी खतरा बना हुआ है।


