नए एसएसपी से मुलाकात, शहर की सभी शांति समितियां भंग करने की उठी मांग

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : शहर की कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के मकसद से सामाजिक कार्यकर्ता जवाहरलाल शर्मा ने जमशेदपुर के नए एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर कई अहम सुझावों का मांग पत्र सौंपा। शर्मा ने बताया कि पूरे शहर को सीसीटीवी कैमरों और आधुनिक सर्विलांस से लैस करने का प्रस्ताव पहले ही पुलिस प्रशासन द्वारा तैयार किया जा चुका है, जिसे जल्द अमल में लाने की जरूरत है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

दूसरे बड़े सुझाव के तौर पर उन्होंने शहर की सभी मौजूदा शांति समितियों को तत्काल प्रभाव से भंग करने की मांग की। शर्मा का कहना है कि इन समितियों में नए, योग्य और साफ-सुथरी छवि वाले लोगों को शामिल किया जाए और हर सदस्य का पहले पुलिस वेरिफिकेशन तथा सांसद-विधायक जैसा शपथ पत्र लिया जाए। उन्होंने चिंता जताई कि वर्तमान समितियां साल भर सक्रिय नहीं रहतीं और इनमें कई बार अवांछित व आपराधिक प्रवृत्ति के लोग भी शामिल हो जाते हैं।

शर्मा ने यह भी सुझाव दिया कि पुलिस की गश्ती गाड़ियों में लाउडस्पीकर लगाकर सुरक्षा अपील से जुड़ा रिकॉर्डेड ऑडियो शहर की बस्तियों में लगातार बजाया जाए, ताकि अखबार और सोशल मीडिया से दूर रहने वाले नागरिक भी जागरूक हो सकें और बिना डर पुलिस को गोपनीय सूचना दे सकें।

About The Author

You may have missed