जमशेदपुर ग्रामीण में कस्तूरबा विद्यालयों की बैठक आयोजित, शिक्षा और संचालन पर हुई चर्चा

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

चाकुलिया : चाकुलिया स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शुक्रवार को चालू सत्र के नामांकन को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख धनंजय करूणामय ने की। इसमें शिक्षकगण और पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बैठक के दौरान विद्यालय के पठन-पाठन, शैक्षणिक माहौल और समग्र विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। विद्यालय की वार्डेन मालती लागुरी ने जानकारी दी कि इस सत्र में नामांकन के लिए सीमित सीटें उपलब्ध हैं।
उन्होंने बताया कि कक्षा छह में 75 सीटें, कक्षा सातवीं में 2, कक्षा आठवीं में 1 और कक्षा नौवीं में 1 सीट रिक्त है।

वार्डेन ने यह भी स्पष्ट किया कि नामांकन की अंतिम तिथि 30 जनवरी निर्धारित की गई है। इच्छुक अभिभावकों से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई।

बैठक में मुखिया शिवचरण हांसदा, मोहन सोरेन, दासो हेम्ब्रम, जादु हेम्ब्रम, सांसद प्रतिनिधि पार्थो महतो, प्रणव बेरा, शिक्षिका सुमित्रा मांडी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और शिक्षक उपस्थित रहे। सभी ने बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने और विद्यालय के विकास में सहयोग का भरोसा जताया।

About The Author

See also  झारखंड राज्य सॉफ्टबॉल संघ का वार्षिक आम बैठक संपन्न, सर्वसम्मति से पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी बनाए गए मुख्य संरक्षक

Thanks for your Feedback!

You may have missed