मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा अंतिम दिन कदाचारमुक्त हुई सम्पन्न,अंतिम दिन दोनों पालियों में अतिरिक्त विषय परीक्षा में परीक्षार्थी हुए शामिल

Advertisements

वरीय अधिकारी सभी परीक्षा केंद्रों पर आखरी दिन भी रहें है मुस्तैद

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बिक्रमगंज /रोहतास (संवाददाता ):- अनुमंडल शहर के बिक्रमगंज में 17 फरवरी से प्रारंभ मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा सभी 12 परीक्षा केंद्रों पर 24 फरवरी के अंतिम दिन परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हो गयी । इस मैट्रिक परीक्षा को लेकर पहले दिन से ही शहर में सभी 12 परीक्षा केंद्रों बनाये गये थे । जहां अलग अलग परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थी की संख्या तहत अंजबित सिंह महाविद्यालय में 1170 , इंदु तपेश्वर सिंह महिला कॉलेज 1486 , सीनियर सेकेंडरी स्कूल बिक्रमगंज 1410 , डॉ नागेंद्र झा महिला कॉलेज 1210 ,पटेल महाविद्यालय 1202 , उच्च विद्यालय तेंदूनी 809 , डीएवी स्कूल सेमरा 1199 , द डीपीएस स्कूल धावां 1011 , विन्यदा अकादमी 804 , प्रज्ञा पुंज पब्लिक स्कूल 712 , वीर कुंवर सिंह महाविद्यालय धारूपुर 993 सहित डीएवी स्कूल तेन्दुनी चौक 585 में सभी मिलाकर बारह हजार 591 परीक्षार्थी शामिल सूची थी। जिस परीक्षा का संचालन पहले दिन से लेकर अंतिम दिन तक सभी 12 केन्द्रों पर दोनों पालियों में निर्धारित समय पर कदाचार मुक्त संपन्न हुई । जबकि 17 फरवरी से 24 फरवरी तक संचालित इस मैट्रिक वार्षिक परीक्षा में कदाचार मामलें में सब मिलाकर वरीय अधिकारियों द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर जांचोपरांत 04 परीक्षार्थीयों को निष्कासित किया गया था। इस संदर्भ में इन्दु तपेश्वर महिला कॉलेज केंद्राधीक्षक शशि रंजन पांडे ने बताया कि एसडीएम विजयंत व एसडीपीओ राजकुमार के चुस्त दुरुस्त विधि व्यवस्था के तहत शहर में निर्धारित बनाए गए सभी 12 परीक्षा केंद्रों पर 24 फरवरी को कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न हुई। जिस परीक्षा को लेकर पहले दिन लेकर अंतिम दिन तक निरंतर प्रशासन मुस्तैद रही। जिसके तहत शहर के सभी परीक्षा केंद्रों पर केंद्राधीक्षक सहित वीक्षक परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने में सफल हुई।

About The Author

You may have missed