सम्मान समारोह आयोजित कर नम आंखों से प्रधानाध्यापिका की विदाई,विदाई समारोह में उपस्थित शिक्षक

Advertisements

बिक्रमगंज / रोहतास (संवाददाता ):- काराकाट प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय अमरथा में बुधवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन विद्यालय प्रबंधन के द्वारा आयोजित किया गया । उत्क्रमित मध्य विद्यालय अमरथा के प्रधानाध्यापिका राजमुनि कुमारी का विदाई सह सम्मान समारोह में काराकाट प्रखंड व नासरीगंज प्रखंड के सभी शिक्षक उपस्थित रहे । विदाई समारोह के आयोजन पर अमरथा पंचायत के मुखिया विजय कुमार सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ रोहतास जिलाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह, शिक्षक मनोज कुमार, उम्मत रसूल, सुरेश सिंह सहित कई शिक्षकों ने प्रधानाध्यापिका के विदाई पर 32 वर्षों से शिक्षा सेवा प्रदान करने तथा बच्चों को शिक्षा से लगातार जोड़ने, स्कूल प्रबंधन व शिक्षा से बच्चों को अनवरत प्रयास करके आगे बढ़ाने रहने की अथक प्रयास को सराहा । विदाई समारोह के अवसर पर बच्चों से लेकर अभिभावकों व शिक्षकों सभी की आंखें नम हो गई । शिक्षकों , अभिभावकों व बच्चों ने प्रधानाध्यापिका राज मुनी कुमारी को शॉल , डायरी सहित ढेरों सम्मान देकर सम्मानित किया गया । बच्चों ने विदाई गीत गाकर समारोह में उपस्थित सभी को लोगों के आंखों में आसूं भर दिए । स्कूल के प्रधानाध्यापक तौहीद आलम, कादिर अंसारी, मीना देवी,अनील कुमार राम, रविंद्र कुमार, अंजनी कुमार सिन्हा, अनीता कुमारी, अनील कुमार सिंह ने फूल मालाओं से प्रधानाध्यापिका व मुख्य अथिति व आगत अतिथियों को सम्मानित किया । मौके पर बीआरपी सुशील गुप्ता, राजनाथ राम, विवेक कुमार , सुनील कुमार, दीपक कुमार थे ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

You may have missed