रोज एक बाइक चुराने वाला मास्टरमाइंड समेत 8 गिरफ्तार, 10 बाइक बरामद

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : रांची पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मास्टरमाइंड समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की 10 बाइक बरामद हुई हैं। पुलिस के अनुसार, गिरोह शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों से बाइक चुराकर ग्रामीण क्षेत्रों में बेचता था। सामान्य बाइक 08 से 15 हजार रुपये और स्पोर्ट्स बाइक करीब 20 हजार रुपये में बेचे जाने की बात सामने आई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

गिरफ्तार आरोपियों में मास्टरमाइंड भरत बैठा, सुनील करमाली, रोहित उरांव, रोहित कुमार मुंडा, प्रदीप उरांव, संजय गंझू, सरजू मुंडा और सुमित उरांव शामिल हैं। सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि धुर्वा थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ने के बाद पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग अभियान शुरू किया था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवकों को पकड़ा गया। जांच में बाइक चोरी की निकली और पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, भरत बैठा प्रतिदिन कम से कम एक बाइक चोरी करता था। बरामद बाइकों से जुड़े दर्ज मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है।

भरत बैठा (26), पिता भोला बैठा, तुतलो, नरकोपी, रांची का निवासी है। उसके खिलाफ रांची और आसपास के कोतवाली, चुटिया, धुर्वा, बालूमाथ, कुरू, नामकुम और जगन्नाथपुर थानों में चोरी समेत 11 मामले दर्ज हैं। इनमें चोरी, चोरी का माल रखने और आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के केस शामिल हैं। सुनील करमाली (25), पिता महाबीर करमाली, निवासी लुकैया, पिपरवार, चतरा के खिलाफ खलारी थाना में चोरी का मामला दर्ज है। रोहित उरांव (22), पिता बिग्लु उरांव, निवासी भग्या, बालूमाथ, लातेहार के खिलाफ बालूमाथ, धुर्वा और नामकुम थानों में चोरी तथा चोरी का माल रखने के मामले दर्ज हैं।

About The Author

You may have missed