अनंत सिंह की बेटी की शादी में दौड़ेगा रांची एक्सप्रेस, विजेता को मिलेगी थार

Advertisements

रांची : बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में आयोजित होने वाली घुड़दौड़ प्रतियोगिता में रांची का घोड़ा ‘रांची एक्सप्रेस’ उर्फ हैदर भी हिस्सा लेगा। 25 नवंबर को विधायक की पुत्री की शादी उनके पैतृक गांव लदमा में होगी। इस प्रतियोगिता में देशभर की अच्छी नस्ल के घोड़ों को शामिल किया जाएगा। कांके के हुसीर निवासी घोड़े के मालिक मो महताब को चार दिन पहले प्रतियोगिता में शामिल होने का निमंत्रण मिला था। इसके बाद से ही उन्होंने तैयारी शुरू कर दी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

सिंधी नस्ल का सफेद रंग का यह घोड़ा 15 दिन पहले ही गुजरात के कच्छ से मंगाया गया है। मो महताब के अनुसार, प्रतियोगिता के लिए घोड़े की फिटनेस, रफ्तार और दौड़ने की क्षमता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसकी रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे तय की गई है। रेस में इसे चौताला चाल में दौड़ना होगा। इस दौरान कोई घोड़ा तीन बार से अधिक अपनी चाल बदलता है तो उसे प्रतियोगिता से बाहर कर दिया जाएगा। घुड़सवार शेखावत अली ने बताया कि कम समय में घोड़े को प्रतियोगिता के लिए तैयार करना चुनौती है। रांची एक्सप्रेस की सवारी कौन करेगा, इसे लेकर भी चर्चा है। महताब के मुताबिक, घुड़दौड़ में गुजरात के घोड़े की सवारी कर सकते हैं।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले घोड़े को इनाम में थार दी जाएगी। दूसरे स्थान पर आने वाले को बाइक और तीसरे स्थान के विजेता को स्कूटी मिलेगी। अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी ऋषिकेश से हो रही है। ऋषिकेश ने जॉर्जिया यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है और फिलहाल अमेरिका की एक कंपनी में बड़े पद पर कार्यरत हैं। शिवांगी ने रांची के सेंट बिशप स्कूल से शुरुआती पढ़ाई की है। इसके बाद बिरला कॉलेज पिलानी से इंटरमीडिएट और एमिटी यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है।

About The Author

You may have missed