कोडीन सिरप के मुद्दे पर UP Assembly में जबरदस्त हंगामा,

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

लखनऊ:उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज कोडीन कफ सिरप से लेकर एसआईआर के मुद्दे पर जोरदार हंगामा देखने को मिल रहा है. शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायकों ने कोडीन कफ सिरप मामले पर जोरदार हंगामा किया. विपक्ष ने इस मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग की और नारेबाजी करते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. सुबह कार्यवाही शुरू होते ही सपा विधायकों ने सदन में प्रदर्शन किया. उनका कहना था कि कोडीन आधारित कफ सिरप की तस्करी और इसके दुरुपयोग पर सरकार कार्रवाई नहीं कर रही है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कोडीन पर क्या कुछ बोलीं सरकार
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कोडीन से उत्तर प्रदेश में एक भी मौत नहीं हुई है. उन्होंने विपक्ष को आश्वस्त किया कि सरकार इस मामले में गंभीर है. वहीं सपा का आरोप है कि सरकार माफियाओं को बचा रही है. सपा विधायक अतुल प्रधान ने कहा, “सरकार ऐसे माफियाओं को बचाने की कोशिश कर रही है. अब उनके बुलडोजर का ड्राइवर सो गया है, यह बहुत गंभीर मामला है और कार्रवाई होनी चाहिए.
सीएम योगी ने कहा कि जांच में पता चला है कि कोडीन कप सिरप का प्रयोग जिन राज्यों में मद्यनिषेद के लिए किया जाता है वहां पर इस्तेमाल होता है। इस मामले में जो बड़ा होल सेलर पकड़ा गया था उसे भी सपा सरकार में 2016 में लाइसेंस दिया गया था।

सीएम योगी ने तंज कसते हुए कहा कि सिरप का इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह पर किया जाता है। मुख्यमंत्री योगी ने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय पर तंज कसते हुए कहा कि उम्र के इस पड़ाव पर लोग सच बोलते हैं लेकिन लगता है कि समाजवादी लोग उन्हें भी झूठ बोलवा लेते हैं।

About The Author

Thanks for your Feedback!