टांगराईन गांव में चलाया गया सामूहिक स्वच्छता अभियान 

0
Advertisements

पोटका । प्रखंड के टांगराईन गांव में मंगलवार को सामुहिक रूप से स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में  उमवि,टांगराईन के अध्यापकगण, छात्र-छात्राएं, गांव के युवा व बुजुर्गों ने सफाई अभियान का बीड़ा उठाते हुए गांव के हर गली, मोहल्ले एवं मुख्य तालाब के स्नान घाट आदि को  साफ किया गया।इस अभियान के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए शिक्षाविद जयहरि सिंह मुंडा व विद्यालय के एचएम अरविंद तिवारी ने कहा स्वच्छता हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण पहलू है। स्वस्थ शरीर के लिए स्वच्छ वातावरण जरुरी है। हरेक व्यक्ति को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखना चाहिए। गांव के हर नागरिक को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। स्वच्छता को आदत बनाएं। इस नेक काम को बच्चों में समाहित करना हमारा कर्तव्य है। इस अभियान में डॉ सुबल दास, विद्याधर मंडल ,ग्राम प्रधान मंगल पान, प्रभाष चंद्र माझी, श्यामल दास,विश्वनाथ माझी, भावतारण दास, गुरु चरण माझी ,लेले माझी ,त्रिनाथ मंडल, प्रणब सिंह मुंडा, समीर भगत लाडे माझी , समाजसेवी  उज्ज्वल कुमार मंडल , शिक्षक राजीव सिंह अमल दीक्षित, निरंजन सरदार ,राजेंद्र सिंह मुंडा व छात्र छात्राएं शामिल थी ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूकता, सतर्कता और डिजिटल साक्षरता समय की मांग : UGC के ‘चेतना श्रृंखला व्याख्यान’ में सोना देवी विश्वविद्यालय की सहभागिता

Thanks for your Feedback!

You may have missed