शानबाबू मुखी हत्याकांड के गवाह भाजपा एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय सरदार को मिली जान मारने की धमकी…

0
Advertisements

आदित्यपुर:- आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आदित्यपुर टोलब्रिज मार्ग पर कांग्रेस नेता शानबाबू हत्याकांड मामले का गवाह भाजपा एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय सरदार को कुख्यात बदमाश अभिमन्यू सिंह उर्फ सिंटू सिंह ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी है। बता दें कि कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शानबाबू मुखी की हत्या बीते 15 मई को आदित्यपुर टोलब्रीज के पास टहलने के क्रम में अपराधियों ने कर दी थी। इसी मामले में भाजपा एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय सरदार गवाह है। संजय सरदार मंगलवार को सरायकेला जिला सत्र न्यायालय में गवाही देने के लिए पहुंचे थे। इसी क्रम में मोबाईल संख्या 7063381844 से संजय सरदार को फोन कर शानबाबू हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ गवाही से पलटने की धमकी दी। साथ ही यह भी चेताया कि अगर गवाही दी गयी तो अंजाम भुगतना पड़ेगा। इस मामले की सूचना जब पुलिस को लगी तो गवाही के उपरांत संजय सरदार को आदित्यपुर पुलिस तथा सरायकेला थाना पुलिस ने सुरक्षा देकर वापस आदित्यपुर पहुंचाया। इधर मामले को लेकर संजय सरदार से बात करने का प्रयास किया लेकिन उन्होने फोन नहीं उठाया। वहीं दुसरी ओर पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

जेल में बंद है अभिमन्यू सिंह उर्फ सिंटू

बीते 5 अप्रैल को कुख्यात अपराधी गुड्डु पांडेय के साथ गैंगवार मामले का सिंटू सिंह आरोपी है। वह वर्तमान में फरार चल रहा है। बता दे कि पूर्व में गुड्डु पांडेय और सिंटू सिंह एक ही गिरोह का सदस्य था। दोनो ही शानबाबू हत्याकांड में संलिप्त था। कुछ दिनों बाद दोनो में मनमुटाव होने के बाद आपसी विवाद हो गया था। जिसके बाद बीते 5 अप्रैल को दोनो में गैंगवार हो गया था।

15 मई को हुई थी शानबाबू मुखी की हत्या

कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शानबाबू मुखी की हत्या बीते 15 मई को आदित्यपुर टोलब्रीज के पास टहलने के क्रम में अपराधियों ने कर दी थी। इसी मामले में भाजपा एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय सरदार गवाह है। इधर संजय सरदार ने पुलिस इसकी शिकायत पुलिस को दी है, वहीं अपनी सुरक्षा की गुहार भी लगाया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed