किराना दुकान की आड़ में चल रहा था गांजे का खेल, पुलिस छापे से मचा हड़कंप

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना पुलिस ने मुस्लिम बस्ती कैरेज कॉलोनी में बुधवार रात छापेमारी कर किराना दुकान से गांजा बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान दुकानदार मो. समद को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को दुकान से गांजे की आठ बड़ी और नौ छोटी पुड़िया के अलावा करीब 250 ग्राम गांजा प्लास्टिक में रखा मिला।पुलिस के अनुसार मो. समद किराना दुकान की आड़ में गांजा बेचता था। वह पहले भी इसी मामले में जेल जा चुका है और बाहर आने के बाद दोबारा धंधा शुरू कर दिया था। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने छापा मारकर उसे पकड़ लिया। गुरुवार को आरोपी को जेल भेज दिया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed