जमशेदपुर वीमेंस कालेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर कई प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन

Advertisements

जमशेदपुर:- जमशेदपुर वीमेंस कालेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। आज सुबह 7 बजे काॅलेज परिसर से महिला सशक्तिकरण पर एक रैली निकाली गई। कोल्हान विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति प्रो0 (डाॅ0) शुक्ला महांती तथा सीआईएटी के प्रदेश महासचिव श्री सुरेश सोंथालिया ने झंडी दिखाकर इसकी शुरूआत की जो काॅलेज से गोपाल मैदान तक निकाली गई। आज ही काॅलेज परिसर में द मीडियापुर वाला तथा सिंहभूम चैम्बर ऑफ काॅमर्स के संयुक्त तत्वाधान में ‘‘पिंक टाॅयलेट’’ अभियान का आगाज किया गया। इसकी शुरूआत मुख्य अतिथि प्रो0 (डाॅ0) शुक्ला महांती तथा अभियान के को-ऑर्डिनेटर श्री मुकेश मित्तल तथा अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर की। सिंहभूम चैम्बर ऑफ काॅमर्स के पीआर उपाध्यक्ष मुकेश मित्तल ने पिंक टाॅयलेट की अवधारणा को विस्तार से बताया तथा इसे अभियान ही नहीं आंदोलन का रूप देने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि प्रो0 (डाॅ0) शुक्ला महांती ने इस अवसर पर आयोजकों को इस अभियान के लिए सराहा तथा इसकी प्रासंगिकता पर जोर दिया। उन्होंने इसे पूरे राज्य और देश स्तर पर लागू करने को कहा।
अन्य वक्ताओं ग्रेजुएट काॅलेज की प्राचार्या डाॅ0 मुकुल खंडेवाल, करीम सिटी काॅलेज के प्राचार्य डाॅ0 मो0 रियाज, जमशेदपुर महिला काॅलेज के प्रभारी प्राचार्य डाॅ0 जावेद अहमद, केवीएस के निदेशक श्री शरतचंद्रन, जया सिंह, किशोर गोलछा, कमल किशोर अग्रवाल, मनीष चैधरी, अरूणा मिश्रा, शशि संगीता बारा, विनिता साहू, मंजु रानी सिंह आदि ने इस अभियान पर अपनी बातें रखीं और इसकी सफलता की कामना की।
अंत में प्रतियोगिता की विजेताओं को पुरस्कृत किया गया:-
1. निबंध प्रतियोगिता – आदित्य नाज, प्रांशु सिंहा
2. नाटक प्रतियोगिता –
प्रथम स्थान- ग्रुप ए- विषय- जेंडर इक्वैलिटी
द्वितीय स्थान- ग्रुप बी – विषय- वुमन प्रमोशन
3. काॅमिक कॉइन प्रतियोगिता – खुशबु कुमारी महतो, उन्नति मिश्रा
4. वुमेन आइकाॅन – अंजलि भारद्वाज, पूजा कुमारी
5. वाद-विवाद प्रतियोगिता – प्रांशु सिंहा, प्रिया सिंह
6. कविता प्रतियोगिता – प्रांशु सिंहा, रिया सिंह
7. स्लोगन प्रतियोगिता – श्वेता कुमारी, रूपाली पटनायक
8. पोस्टर प्रतियोगिता – खुशबु महतो, श्रीमा डे

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस अवसर पर एक हाट का आयोजन भी किया गया। इसमें काॅलेज की छात्राओं ने कई सटाॅल लगाए। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभारी प्राचार्य डॉ. जावेद अहमद, को-ऑर्डिनेटर डाॅ0 कामिनी, डाॅ0 रत्ना मित्रा, डाॅ0 छगन अग्रवाल, डाॅ0 केया बनर्जी तथा काॅलेज की सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, शिक्षकेत्तर कर्मियों व छात्राओं का सहयोग रहा।

About The Author

You may have missed