मानगो संकोसाई पानी टावर का वाल्व पूरी तरह हुआ खराब, पानी के लिए क्षेत्र में मचा हाहाकार

0
Advertisements

जमशेदपुर:- मानगो संकोसाई पानी टावर का वाल्व पूरी तरह खराब हो चुका है , इस तपती गर्मी मे लोग पानी को तरस रहे है.  जानकारी मिलने पर भाजपा नेता विकास सिंह संकोसाई पानी टंकी में जाकर खुद वाल्व को चलाकर स्थिति से अवगत हुए.  वाल्व खराब होने के कारण संकोसाई, खड़िया बस्ती , राजीव पथ,राजेंद्र नगर , राम नगर, श्याम नगर,सुभाष कॉलोनी ,संजय पथ, कृष्णा नगर में पानी के हाहाकार मच गया है.  भीषण गर्मी में लोग बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं वाल्व की स्थिति देखने पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि जल ही जीवन है वाल्व मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर में होना चाहिए । रात-दिन एक करके विभाग को मरम्मत का काम करवाना चाहिए । विकास सिंह ने कहा कि जब वह पानी टंकी पहुंचे तो केवल वहां में सुरक्षाकर्मी था कोई भी जिम्मेवार व्यक्ति या जिम्मेदारी अधिकारी युद्ध स्तर में वाल्व बनाने की चिंता नहीं कर रहें है, मौके में पहुंचे विकास सिंह ने कहा पूरे मामले से उपायुक्त को अवगत कराया जाएगा.  जिससे वाल्व की मरम्मत जल्द से जल्द संभव हो सके और लोगों को पानी मिल सके.  विकास सिंह ने कहा गर्मी के पूर्व मानगो पेयजल आपूर्ति योजना सारे मशीनरी का मरम्मत और सुदृढ़करण अगर कर दिया जाता तो ऐसी समस्या हर वर्ष गर्मी में नहीं आती और लोगों को पानी के लिए खामियाजा नहीं भुगतना पड़ता.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed