मानगो नगर निगम- स्ट्रीट लाइट के मरम्मती कार्यों में तेजी, 45 से ज्यादा स्ट्रीट लाइट के मरम्मती का कार्य पूरा , कार्यपालक पदाधिकारी ने लाइट मरम्मती कार्य संवेदक को पोल पर चढ़ने वाले कर्मियों को सेफ्टी किट उपलब्ध कराने के दिए सख्त निर्देश

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : – कार्यपालक पदाधिकारी श्री दीपक सहाय के निर्देशानुसार स्ट्रीट लाइट मरम्मती का कार्य आज ओल्ड पुरुलिया रोड, अनुग्रह नारायण कॉलोनी, मानगो ब्रिज के पास, दाईगुट्टू, जेकेएस कॉलेज, शांति नगर, पोस्ट ऑफिस रोड, मन्नान गली, मुंशी मोहल्ला, राजेंद्र नगर, आदर्श नगर इत्यादि इलाकों मे कुल 45 लाइट का मरम्मति कार्य कराया गया । नगर प्रबंधक निशांत कुमार के देखरेख में प्राप्त शिकायतों के आधार पर निगम क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट मरम्मती के कार्य कराए जा रहे हैं।
कार्यपालक पदाधिकारी श्री दीपक सहाय द्वारा लाइट मरम्मत का कार्य देखने वाले संवेदक को पोल में चढ़ने वाले एवं लाइट मरम्मती करने वाले कर्मियों को सेफ्टी किट उपलब्ध कराने का सख्त निर्देश दिया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  सोनारी थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार फलने-फूलने का आरोप, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल