मानगो फ्लाइओवर का 74% काम पूरा, दुर्गा पूजा से पहले मिलेगी जाम से राहत

Advertisements

जमशेदपुर : शहरवासियों के लिए राहत की खबर है. 2.8 किमी लंबे मानगो-साकची फ्लाइओवर का करीब 74 फीसदी निर्माण पूरा हो चुका है. पथ निर्माण विभाग का लक्ष्य दुर्गा पूजा से पहले गांधी घाट से मानगो डिमना रोड स्थित ब्लू बेल्स स्कूल तक का हिस्सा तैयार करना है. 252 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना का निर्माण अहमदाबाद की दिनेश चंद्र अग्रवाल और इभ्रास्कॉन की ज्वाइंट वेंचर कंपनी कर रही है. फ्लाइओवर में कुल 57 पिलर हैं और सुवर्णरेखा नदी पर बनने वाले सभी पिलर पूरे हो चुके हैं. 11 अक्तूबर से दुर्गा पूजा शुरू हो रही है. सरकार से अनुमति मिलने पर इस हिस्से से गांधी घाट और ब्लू बेल्स, दोनों ओर से वाहन चढ़-उतर सकेंगे, जिससे मानगो गोलचक्कर और डिमना रोड के जाम में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

फ्लाइओवर के पहले चरण में गांधी घाट से ब्लू बेल्स तक का काम अक्तूबर तक पूरा करने का लक्ष्य है. दो स्पैन के बीच 40 मीटर लंबा और 16.68 मीटर चौड़ा सेगमेंटल स्लैब फिट किया जा चुका है. खुदीराम बोस चौक से आजाद बस्ती वाले हिस्से में पिलरों पर गार्डर रखे जा चुके हैं और स्लैब ढलाई जारी है. इसके बाद सड़क पर डामर की दोहरी परत बिछायी जायेगी. बारिश से ढलाई के काम में कुछ बाधा आयी है, लेकिन निर्माण बंद नहीं हुआ है और 24 घंटे शिफ्ट में काम चल रहा है. पथ निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता दीपक सहाय ने बताया कि गांधी घाट से ब्लू बेल्स तक का हिस्सा अक्तूबर तक तैयार करने के लिए बारिश रुकते ही अतिरिक्त मैनपावर लगाया जा रहा है. फ्लाइओवर को जनता के लिए कब खोला जायेगा, इसका अंतिम फैसला सरकार करेगी और गुणवत्ता की रोजाना निगरानी की जा रही है.

About The Author

You may have missed