भारी बारिश का अलर्ट, गरज-चमक के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Advertisements

जमशेदपुर : सोमवार 31 अगस्त को शहर में भारी बारिश की संभावना है. सुबह से बादल छाये हैं और दिनभर रुक-रुककर बारिश हो सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार जमशेदपुर में मध्यम बारिश के साथ कुछ इलाकों में भारी बारिश, गरज-चमक और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. दोपहर से शाम और रात के बीच गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. आदित्यपुर, गम्हरिया, मानगो, घाटशिला और आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश होने की संभावना है, हालांकि बारिश की तीव्रता अलग-अलग जगहों पर अलग रह सकती है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पिछले 24 घंटे में जमशेदपुर में 31 मिमी बारिश दर्ज की गयी, जबकि 30 अगस्त को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा. उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल-उत्तर ओडिशा तट पर बने अच्छी तरह से चिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से 30 और 31 अगस्त को झारखंड के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, रांची, रामगढ़, बोकारो, खूंटी, गिरिडीह और देवघर समेत कई इलाकों में गरज, बिजली और बारिश के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की सतही हवा चल सकती है.

जमशेदपुर में 1 सितंबर को भी बारिश के कुछ दौर जारी रहने का अनुमान है, जबकि 2 सितंबर को मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है. बारिश के कारण निचले इलाकों में जलजमाव और सड़कों पर फिसलन बढ़ सकती है. गरज-चमक के दौरान लोगों को खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की सलाह दी गयी है.

About The Author

You may have missed