दृश्यम 3 के मेकर्स धुरंधर एक्टर अक्षय खन्ना को भेजेंगे कानूनी नोटिस,

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

दिल्ली:बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना इन दिनों टॉक ऑफ द टाउन हैं, जिन्हें धुरंधर में रहमान डकैत के किरदार के लिए काफी पसंद किया जा रहा है. लेकिन हाल ही में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई कि अजय देवगन की दृश्यम 3 से अक्षय खन्ना बाहर हो गए हैं, जिसकी वजह फीस में बढ़ोत्तरी बताई जा रही है. लेकिन अब पैनोरामा स्टूडियोज के प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक ने कंफर्म किया है कि जयदीप अहलावत दृश्यम 3 में अक्षय खन्ना को रिप्लेस करेंगे. मंगत ने बताया कि अक्षय खन्ना की फीस ही प्रोजेक्ट छोड़ने का असली कारण है, जिस पर तीन बार बात हो चुकी है.फिल्म के प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक ने अभिनेता पर गंभीर आरोप लगाए हैं और उन्हें लीगल नोटिस भी भेजा है. कुमार मंगत पाठक ने बताया कि अक्षय खन्ना ने शूटिंग शुरू होने से सिर्फ 10 दिन पहले फिल्म छोड़ दी, जिससे प्रोडक्शन को भारी नुकसान हुआ. उन्होंने कहा, “मैंने उन्हें लीगल नोटिस भेज दिया है. उनके व्यवहार की वजह से मुझे नुकसान हुआ है.”

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

प्रोड्यूसर ने साफ कहा कि ‘धुरंधर’ की सफलता अक्षय खन्ना के सिर चढ़ गई है. उन्होंने दावा किया कि यह फिल्म असल में रणवीर सिंह की है और अक्षय खन्ना इसका क्रेडिट अकेले नहीं ले सकते. कुमार मंगत ने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने अक्षय के साथ पहले ‘सेक्शन 375′ में काम किया था, तब भी उनका रवैया ठीक नहीं था. उन्होंने कहा कि सेट पर अक्षय की एनर्जी ‘टॉक्सिक’ रहती है और वह अनप्रोफेशनल हैं.प्रोड्यूसर ने यहां तक कह दिया कि अगर अक्षय खन्ना कोई सोलो फिल्म करते हैं, तो वह भारत में 50 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाएगी. उन्होंने कहा कि दृश्यम फ्रेंचाइजी अजय देवगन की वजह से चलती है, न कि किसी और कलाकार के कारण.

See also  20 रुपये की रिश्वत के आरोप में 30 साल चली लड़ाई, सुप्रीम कोर्ट ने दो कर्मचारियों को किया बरी

‘दृश्यम 3′ को लेकर विवाद की एक बड़ी वजह यह भी रही कि अक्षय खन्ना फिल्म में विग पहनना चाहते थे, जिसे डायरेक्टर और टीम ने कहानी और कंटिन्यूटी के लिहाज से सही नहीं माना. इसके बाद अक्षय ने अचानक फिल्म छोड़ने का फैसला कर लिया. अब ‘दृश्यम 3′ में अक्षय खन्ना की जगह जयदीप अहलावत को कास्ट किया गया है. कुमार मंगत ने कहा कि उन्हें अक्षय से बेहतर अभिनेता और बेहतर इंसान मिल गया है.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed