अकोढ़ीगोला थाने में एसपी ने  संवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, सात मामलों का त्वरित निष्पादन, पुलिस–पब्लिक में मैत्रीपूर्ण संबंध से ही समस्याओं का समाधान संभव: एसपी

0
Advertisements

बिहार:- पुलिस और पब्लिक के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध होने पर ही किसी भी समस्या का प्रभावी समाधान संभव है। जब ग्रामीण जनता पुलिस को सहयोग करती है, तब पुलिस भी पूरी मजबूती से जनता के सहयोग में खड़ी रहती है। उक्त बातें पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार ने गुरुवार को अकोढ़ीगोला थाना परिसर में आयोजित संवाद कार्यक्रम में कहीं । उन्होंने कहा कि कई बार पुलिस पदाधिकारी ग्रामीणों की उपेक्षा के शिकार हो जाते हैं, जिससे कानून-व्यवस्था बनाये रखने में कठिनाई आती है। इस कारण पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय बेहद जरूरी है। संवाद कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण क्षेत्र से आये लोगों की केस से संबंधित समस्याओं को सुना गया। इस क्रम में कुल सात आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर ही निष्पादन किया गया। इनमें भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट व अन्य सामाजिक मामलों से जुड़े आवेदन शामिल थे, जिनका आपसी सहमति व कानूनी प्रक्रिया के तहत समाधान किया गया। इसके बाद एसपी ने थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समय पर कांडों के निष्पादन के निर्देश दिये। इससे पहले एसपी के थाना परिसर में पहुंचते ही पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों ने उन्हें सलामी दी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  दिल्ली में 70 हजार फैंस के बीच 6 घंटे चला दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, बोले- शो रोकने की हुईं कई कोशिशें

Thanks for your Feedback!

You may have missed