हिंदी को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं: डॉ. अमर सिंह

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के हिंदी विभाग द्वारा प्राचार्य डॉ. अमर सिंह की अध्यक्षता में विश्व हिंदी दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अमर सिंह ने कहा कि विश्व हिंदी दिवस हर साल 10 जनवरी को मनाया जाता है। यह दिन हिंदी भाषा की बढ़ती वैश्विक पहचान और प्रतिष्ठा को दर्शाने के लिए समर्पित है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने 2006 में इस दिन को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की थी, ताकि हिंदी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिक सम्मान मिल सके।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

डॉ. सिंह ने यह भी कहा कि हिंदी अब केवल भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों में बोली जाती है और अपनी मजबूत पहचान बना चुकी है। उन्होंने उपस्थित लोगों से यह आह्वान किया कि हिंदी को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और इसे वैश्विक स्तर पर फैलाने के लिए प्रयास करें।

हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. पुष्पा सिंह ने हिंदी भाषा में हो रहे नवीन अनुसंधानों पर प्रकाश डाला। हिंदी विभाग की डॉ. प्रियंका सिंह ने हिंदी भाषा में बढ़ती रोजगार की संभावनाओं के विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। वहीं, शिक्षिकाओं शोभा देवी और सविता पॉल ने विद्यार्थियों में हिंदी के प्रचार-प्रसार और उसके महत्व पर चर्चा की।

कार्यक्रम में स्नातकोत्तर प्रथम सत्र की छात्रा माधुरी साहू ने कविता के माध्यम से हिंदी के महत्व को रेखांकित किया। इसके साथ ही विद्यार्थियों सागर और आर्यबंत ने विश्व हिंदी दिवस पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन नंदिनी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन रेखा ने किया। इस अवसर पर हिंदी विभाग के साथ अन्य विभागों के विद्यार्थी भी उपस्थित थे। इस आयोजन में अजय, मधु, और पूजा ने भी सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। कार्यक्रम ने हिंदी के महत्व और इसके प्रचार-प्रसार के प्रति जागरूकता बढ़ाने का सफल प्रयास किया।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed