CBI जांच में बड़ा मोड़, युवक की तलाश में पहुंची टीम निकली गलत पते पर

Advertisements

जमशेदपुर : साइबर ठगी से जुड़े मामले की जांच के दौरान मंगलवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की टीम गोलमुरी थाना क्षेत्र पहुंची। जांच के क्रम में टीम राजदीप नामक युवक की तलाश में एक घर पर पहुंची, लेकिन दस्तावेजों और परिवार से मिली जानकारी की जांच के बाद पता चला कि अधिकारी गलत पते पर आ गए थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

परिजनों ने CBI अधिकारियों को जरूरी दस्तावेज और रिकॉर्ड दिखाए, जिसके बाद टीम ने माना कि जांच के दौरान पता चिन्हित करने में गलती हुई है। इसके बाद अधिकारियों ने परिवार से माफी मांगी और वहां से वापस लौट गए।

घटना के बाद कुछ समय तक इलाके में लोगों की भीड़ जमा रही और CBI की कार्रवाई चर्चा का विषय बनी रही। हालांकि, इस मामले को लेकर CBI की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

About The Author

See also  50% अनुदान पर किसानों को मिल रहे गेहूं के बीज, चना भी जल्द होगा उपलब्ध