गोदाम चोरी के बाद प्रशासन सख्त, एसडीओ ने किया निरीक्षण और जांच तेज

Advertisements

सरायकेला : गम्हरिया प्रखंड गोदाम में हुई चोरी की घटना के बाद मंगलवार को सरायकेला के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अभिनव प्रकाश ने गोदाम पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के साथ गोदाम का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था सहित चोरी की घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने गोदाम में रखे खाद्यान्न और अन्य सामग्री की स्थिति भी देखी। हाल में खराब दाल को लेकर सामने आए मामले पर उन्होंने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से जानकारी ली। आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि जांच में केवल एक-दो पैकेट दाल खराब मिले थे, जिन्हें बाद में बदल दिया गया। हालांकि, इससे पहले सामने आई तस्वीरों में बड़ी मात्रा में दाल खराब होने का दावा किया गया था।

चोरी की घटना को लेकर अधिकारियों ने बताया कि चोर गोदाम से इनवर्टर, बैटरी समेत अन्य सामान ले गए थे। इसके अलावा वजन करने वाली मशीन को भी नुकसान पहुंचाया गया था। प्रशासन के अनुसार, मामले की जांच पुलिस कर रही है और आरोपियों की पहचान के लिए कार्रवाई जारी है। गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने को लेकर भी निरीक्षण के दौरान चर्चा की गई।

About The Author

See also  सीआरपीएफ जवान की मौत के मामले में कथित निवेश योजना की जांच, 60 प्रतिशत मुनाफे का लालच देने का आरोप

You may have missed