होटल के कमरे से बुजुर्ग का शव बरामद, मौत से मचा हड़कंप






जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित होटल दर्शन के एक कमरे से कांड्रा निवासी 70 वर्षीय देव कुमार घोषाल का शव बरामद किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का ताला तोड़कर उन्हें बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि देव कुमार घोषाल रविवार सुबह करीब 9 बजे होटल में ठहरे थे और उनका पुरी जाने का कार्यक्रम था।


काफी समय तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर होटल प्रबंधन को संदेह हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। फिलहाल उनके परिजन अस्पताल नहीं पहुंचे हैं। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को शीतगृह में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।


