घर बंद कर बाहर गए परिवार के यहां बड़ी चोरी, नकद-ज्वेलरी समेत गैस सिलेंडर तक ले उड़े चोर

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : परसूडीह थाना क्षेत्र में एक बंद घर को निशाना बनाकर चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। बदमाश घर से करीब 2 लाख रुपये नकद, लगभग 6 लाख रुपये के जेवरात, दो गैस सिलेंडर और राशन तक लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिवार के लोग सदमे में हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जानकारी के अनुसार, परिवार किसी काम से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने सुनसान घर का फायदा उठाकर ताला तोड़ा और घर में रखे कीमती सामान समेट लिए। जब परिवार वापस लौटा तो घर का सामान बिखरा पड़ा था और चोरी की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में डर और नाराजगी का माहौल है।

See also  महुआडांड़ प्रखंड में कर्मचारी सह अंचल निरीक्षक पुरुषोत्तम टंडन का विदाई समारोह आयोजित, जेएमएम युवा सचिव परवेज आलम ने तौलिया ओढ़ाकर किया सम्मान

Thanks for your Feedback!

You may have missed