अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद बड़ा फैसला, X कैटेगरी सुरक्षा मिली, 5 आरोपी गिरफ्तार



कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। घटना के बाद उन्हें एक्स कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की गई है। बताया गया कि दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर दौरे के दौरान उनके काफिले पर हमला हुआ था, जिसमें पत्थर, अंडे और अन्य वस्तुएं फेंकी गई थीं।

इस मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस हमले में शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए वीडियो फुटेज और अन्य सबूतों की जांच कर रही है। घटना के बाद राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है और मामले को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।
हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने अभिषेक बनर्जी की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


