चिड़ियाघर में बड़ी कामयाबी, पहली बार कृत्रिम ऊष्मायन से जन्मे कोबरा के 5 बच्चे

Advertisements

रांची : भगवान बिरसा जैविक उद्यान, ओरमांझी में पहली बार कृत्रिम ऊष्मायन (आर्टिफिशियल इंक्यूबेशन) तकनीक के जरिए स्पेक्टेकल्ड कोबरा के अंडों से पांच स्वस्थ बच्चों का सफल जन्म हुआ है। उद्यान प्रबंधन के अनुसार, नाग सांप के अंडों को करीब 70 दिनों तक नियंत्रित तापमान और आर्द्रता में वैज्ञानिक तरीके से रखा गया, जिसके बाद सभी पांच शिशु सुरक्षित बाहर निकले। इसी प्रक्रिया के तहत सैंड बोआ प्रजाति के भी आठ स्वस्थ बच्चों का जन्म हुआ।पूरी प्रक्रिया जू के जीव वैज्ञानिक एवं हर्पेटोलॉजिस्ट विवेकानंद कुमार की देखरेख में संपन्न हुई। उद्यान के निदेशक जब्बर सिंह ने इसे वन्यजीव संरक्षण और वैज्ञानिक प्रजनन के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि बताया। नवजात सांपों को पशु चिकित्सक डॉ. ओम प्रकाश साहू और विशेषज्ञों की निगरानी में रखा गया है, ताकि उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा सके।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  टाटा स्टील की याचिका खारिज, आयोग ने 11,82,29,146 रुपये जमा करने का दिया आदेश

You may have missed