रेलवे का बड़ा मेगा ब्लॉक, उत्कल एक्सप्रेस समेत 14 ट्रेनों पर असर
Advertisements

जमशेदपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल के बागडेही स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 1 से 3 सितंबर तक रेल परिचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान 9 ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि उत्कल एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। रेलवे के इस मेगा ब्लॉक का असर यात्रियों की आवाजाही पर पड़ेगा।
Advertisements

Advertisements

उत्कल एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा और इस्पात एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों के परिचालन पर भी असर रहेगा। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और संशोधित परिचालन की जानकारी जांचने की अपील की है।
रद्द होने वाली ट्रेनों के नाम व तारीख
- 68029–68030 राउरकेला–झारसुगुड़ा–राउरकेला मेमू: 1 से 3 नवंबर
- 18109–18110 टाटानगर–इतवारी–टाटा एक्सप्रेस: 1 से 3 नवंबर
- 18175 हटिया–झारसुगुड़ा एक्सप्रेस: 1 से 3 नवंबर
- 18176 झारसुगुड़ा–हटिया एक्सप्रेस: 2 से 4 नवंबर
- 22861 हावड़ा–कांटाबांजी इस्पात एक्सप्रेस: 3 नवंबर
- 22862 हावड़ा–कांटाबांजी इस्पात एक्सप्रेस: 4 नवंबर
- 18107 राउरकेला–जगदलपुर एक्सप्रेस: 3 नवंबर
- 18108 जगदलपुर–राउरकेला एक्सप्रेस: 4 नवंबर
- 13425 मालदा टाउन–सूरत एक्सप्रेस: 31 अक्टूबर
- 13426 सूरत–मालदा टाउन एक्सप्रेस: 2 नवंबर
- 18125–18126 राउरकेला–पुरी एक्सप्रेस: 3 नवंबर
- 17433 तिरुपति–राउरकेला एक्सप्रेस: 2 नवंबर
- 17434 राउरकेला–तिरुपति एक्सप्रेस: 5 नवंबर
- 22839–22840 भुवनेश्वर–राउरकेला–भुवनेश्वर एक्सप्रेस: 3 नवंबर


