CBI की देशभर में बड़ी कार्रवाई, 8 राज्यों में 77 ठिकानों पर छापे—22 नए केस दर्ज, हड़कंप

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली : केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने देशभर में बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 77 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की है। इस दौरान एजेंसी ने 22 नए मामले दर्ज किए हैं। यह कार्रवाई बिल्डरों और वित्तीय संस्थानों के बीच कथित सांठगांठ की जांच के तहत की गई है, जिसमें घर खरीदारों के साथ धोखाधड़ी के आरोप सामने आए हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

CBI के अनुसार, यह पूरे देश में चलाया गया एक समन्वित अभियान है, जिसमें तलाशी के दौरान कई अहम दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और अन्य सबूत जब्त किए गए हैं। जांच एजेंसी का मानना है कि इस मामले में बड़े स्तर पर फंड डायवर्जन, वित्तीय अनियमितताएं और रियल एस्टेट सेक्टर में धोखाधड़ी जैसी गतिविधियां शामिल हो सकती हैं।

यह जांच सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर शुरू की गई है। पहले भी इस मामले में 28 केस दर्ज किए जा चुके हैं और अब कुल मामलों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि बिल्डरों और बैंकों की मिलीभगत से बिना पर्याप्त जांच के लोन जारी किए गए, जिससे हजारों घर खरीदारों को नुकसान उठाना पड़ा।

See also  बेकाबू हाईवा ने पेड़ तोड़ते हुए घर में मारी टक्कर, ड्राइवर कैबिन में फंसा, मचा हड़कंप

Thanks for your Feedback!

You may have missed