देवघर में पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, सरठ और पालोजोरी थाना क्षेत्र में मचा हड़कंप
Advertisements

Advertisements

देवघर : जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है। एसपी के निर्देश पर सरठ और पालोजोरी थाना क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसमें पुलिस टीमों ने संदिग्ध गतिविधियों और आपराधिक मामलों से जुड़े इलाकों में सख्ती से जांच की।
Advertisements

इस अभियान के दौरान पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी और संदिग्धों से पूछताछ भी की। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और आपराधिक नेटवर्क पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई है। आने वाले दिनों में भी इस तरह की सघन जांच और कार्रवाई जारी रहने की संभावना है।


