1457 सरकारी स्कूलों में फंड संकट से हड़कंप, शिक्षक अपनी जेब से खरीद रहे जरूरी सामान

0
Advertisements

हजारीबाग : जिले के 1457 सरकारी प्रारंभिक स्कूलों में विकास कोष की राशि समय पर नहीं मिलने से गंभीर संकट पैदा हो गया है। फंड की कमी के कारण स्कूलों में नामांकन रजिस्टर, उपस्थिति पंजी, चॉक, डस्टर और अन्य जरूरी शैक्षणिक सामग्री की खरीद प्रभावित हो रही है। स्थिति यह है कि कई स्कूलों में शिक्षक बच्चों की पढ़ाई को जारी रखने के लिए खुद अपने पैसे खर्च कर रहे हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बताया जा रहा है कि नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के बावजूद अभी तक विद्यालय विकास कोष की राशि स्कूलों तक नहीं पहुंची है, जबकि यह राशि हर साल समय पर जारी की जाती है ताकि पढ़ाई प्रभावित न हो। कई शिक्षकों ने अपनी जेब से 10 हजार रुपये तक खर्च कर सामग्री खरीदी है ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो।

वहीं विभागीय स्तर पर अभी तक इस देरी को लेकर कोई स्पष्ट समाधान सामने नहीं आया है, जिससे शिक्षकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। शिक्षकों का कहना है कि समय पर फंड नहीं मिलने से पूरी शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है और इसका सीधा असर छात्रों पर पड़ रहा है.

About The Author

See also  100 नए सीएम स्कूल ऑफ एक्सिलेंस को मिलेगी नई पहचान, CBSE मान्यता की प्रक्रिया शुरू

Thanks for your Feedback!

You may have missed