ATS की बड़ी जांच में खुलासा, पाकिस्तान-लिंक्ड मॉड्यूल युवाओं को बना रहा था आतंक की साजिश का हिस्सा

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : झारखंड और देश के अन्य हिस्सों में सुरक्षा एजेंसियों की जांच के दौरान एक पाकिस्तान से जुड़े आतंक मॉड्यूल का खुलासा हुआ है। एटीएस की जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों के जरिए युवाओं को बहला-फुसलाकर अपने आतंकवादी प्लान का हिस्सा बना रहा था। जांच एजेंसियों के अनुसार, इस मॉड्यूल का संपर्क पाकिस्तान आधारित हैंडलर्स से था, जो युवाओं को कट्टरपंथी विचारधारा की ओर प्रेरित कर रहे थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

एटीएस की रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि इस नेटवर्क का उद्देश्य भारत में अस्थिरता फैलाना और संवेदनशील जगहों की रेकी कर हमले की योजना बनाना था। जांच के दौरान कुछ संदिग्धों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है और पूरे मॉड्यूल के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को निशाना बनाकर उन्हें गुमराह करने की कोशिश की जा रही थी।

See also  महुआडांड़ में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, धवई टोली में छापेमारी

Thanks for your Feedback!

You may have missed