SIR में बड़ी गड़बड़ी का आरोप, मुखिया-उपमुखिया समेत सैकड़ों नाम वोटर लिस्ट से गायब

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : बागबेड़ा और आसपास के पंचायत क्षेत्रों में SIR की प्रारूप मतदाता सूची को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पंचायत प्रतिनिधियों का आरोप है कि निर्धारित समय पर BLO के पास फॉर्म और जरूरी दस्तावेज जमा करने तथा प्राप्ति रसीद लेने के बावजूद कई लोगों के नाम मतदाता सूची में नहीं हैं। इनमें मुखिया, उपमुखिया, पंचायत समिति सदस्य और बड़ी संख्या में आम मतदाता शामिल बताए जा रहे हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त राजीव रंजन से मुलाकात कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधियों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने, नाम गायब होने का कारण बताने और पात्र मतदाताओं के नाम नियमानुसार दोबारा जोड़ने की मांग की। उनका कहना है कि जिन लोगों के पास फॉर्म जमा करने की रसीद मौजूद है, उनके नाम प्रारूप सूची में नहीं होना जांच का विषय है।

प्रतिनिधियों ने प्रक्रिया में लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई और भविष्य में ऐसी गड़बड़ी रोकने के लिए निगरानी व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की। उपायुक्त राजीव रंजन ने मामले की जांच कराने और पात्र लोगों के नाम नियमानुसार सूची में जोड़ने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

About The Author

You may have missed