रिम्स में बड़ा बदलाव, 200 नए वेंटिलेटर के साथ शुरू होगी रोबोटिक सर्जरी सुविधा

Advertisements

रांची : राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में मरीजों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए कई बड़े फैसले लिए गए हैं। रिम्स शासी परिषद की बैठक में 200 अत्याधुनिक वेंटिलेटर खरीदने, रोबोटिक सर्जरी शुरू करने और चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार का निर्णय लिया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

बैठक में तय किया गया कि गंभीर मरीजों को वेंटिलेटर के लिए इंतजार न करना पड़े, इसके लिए जल्द उपकरणों की खरीद की जाएगी। वहीं रोबोटिक सर्जरी शुरू होने से जटिल ऑपरेशन अधिक सटीक तरीके से किए जा सकेंगे। इसके अलावा नए ओपीडी परिसर के निर्माण और छात्रावास संचालन को लेकर भी योजनाओं पर चर्चा हुई।

रिम्स में एमबीबीएस सीटों में बढ़ोतरी के बाद मिलने वाली राशि का उपयोग इंफ्रास्ट्रक्चर और जरूरी उपकरणों की खरीद में किया जाएगा। मरीजों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क, रिहैबिलिटेशन सेंटर, ब्लड बैंक को मजबूत करने और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में भी कदम उठाए जाएंगे।

About The Author

See also  जेएसएससी सीजीएल कथित गड़बड़ी मामले में एक और गिरफ्तारी, 500 से अधिक सफल अभ्यर्थी रडार पर

You may have missed