जासूसी के शक में ATS की बड़ी कार्रवाई, 3 युवक और महिला हिरासत में

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

शामली : उत्तर प्रदेश में एंटी टेररिज्म स्क्वाड (ATS) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जासूसी के शक में तीन पुरुषों और एक महिला को हिरासत में लिया है। टीम ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर चारों संदिग्धों को पकड़ा और अपने साथ ले गई। बताया जा रहा है कि इन सभी पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जानकारी के मुताबिक, ATS की टीम पिछले 24 घंटे से इलाके में सक्रिय थी और गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। कैराना कोतवाली क्षेत्र से तीन पुरुषों को और सदर कोतवाली क्षेत्र से एक महिला को हिरासत में लिया गया। जांच एजेंसी को इन लोगों के जरिए संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान भेजे जाने की आशंका है।

कार्रवाई के बाद चारों संदिग्धों को पूछताछ के लिए देवबंद ले जाया गया है। स्थानीय पुलिस को इस ऑपरेशन की पहले से कोई जानकारी नहीं थी और उसने भी किसी कार्रवाई की पुष्टि नहीं की है। फिलहाल ATS पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

See also  शुभेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, सरकारी अधिकारियों पर कार्रवाई से मचा हड़कंप

Thanks for your Feedback!

You may have missed