सीजनल फ्लू को लेकर बड़ा अलर्ट, अस्पतालों में बनेंगे आइसोलेशन वार्ड
Advertisements

रांची : झारखंड में इन्फ्लूएंजा A H1N1 और H3N2 के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने राज्यभर में अलर्ट जारी किया है। विभाग ने अस्पतालों को जरूरी तैयारियां करने और मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के तहत अस्पतालों में फ्लू के संदिग्ध और संक्रमित मरीजों की निगरानी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए अस्पतालों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है।
Advertisements



