ऑपरेशन यात्री सुरक्षा में बड़ी कार्रवाई, चोरी का ₹70 हजार का मोबाइल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

जमशेदपुर : रेलवे यात्रियों की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन यात्री सुरक्षा” के तहत RPF और जीआरपी टाटानगर की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। साउथ बिहार एक्सप्रेस के सेकेंड एसी कोच से चोरी हुए करीब 70 हजार रुपये कीमत के सैमसंग मोबाइल फोन को बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

रेल अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार, 7 अगस्त 2026 की रात टाटानगर रेलवे स्टेशन परिसर में विशेष जांच और गश्ती अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान चोरी की सूचना मिलने के बाद सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। प्लेटफॉर्म संख्या 4/5 पर एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसके पास से वही मोबाइल फोन बरामद हुआ जिसकी चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 27 वर्षीय रैकेल शेख के रूप में हुई है, जो पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले का रहने वाला बताया गया है। मोबाइल जब्त करने के बाद आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए रेल थाना टाटानगर को सौंप दिया गया। रेलवे सुरक्षा बल ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान अपने सामान और कीमती वस्तुओं का विशेष ध्यान रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत RPF या जीआरपी को दें।

 

About The Author

You may have missed