अन्याय के खिलाफ डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, IMA और JHASA से की शिकायत

Advertisements

सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले में चिकित्सकों ने अपने साथ कथित तौर पर हो रहे अन्याय और मानसिक दबाव के खिलाफ आवाज उठाई है। जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत चिकित्सकों ने झारखंड स्टेट हेल्थ सर्विसेज एसोसिएशन (JHASA) को पत्र भेजकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। पत्र की प्रतिलिपि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA), रांची को भी भेजी गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

चिकित्सकों की शिकायत कुछ लोगो को लेकर है। पत्र में अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों के कामकाज में कथित हस्तक्षेप करने, चिकित्सकों का मनोबल गिराने और उन्हें मानसिक रूप से परेशान करने के आरोप लगाए गए हैं। चिकित्सकों का कहना है कि वर्ष 2025 से स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठकों में दोनों की मौजूदगी को लेकर भी कुछ चिकित्सकों ने आपत्ति जताई है।

व्हाट्सऐप ग्रुप में गतिविधियों पर भी आपत्ति

शिकायत में आधिकारिक व्हाट्सऐप ग्रुप में व्यक्तियों को शामिल किए जाने का मुद्दा भी उठाया गया है। चिकित्सकों के अनुसार, ग्रुप में देर शाम और रात के समय भी संदेश भेजकर तत्काल रिपोर्ट मांगी जाती है। जवाब में देरी होने पर चिकित्सकों को कथित तौर पर ग्रुप में उलाहना दिया जाता है।

पत्र में स्वास्थ्य संस्थानों की जांच, चिकित्सकों के साथ कथित अभद्र व्यवहार तथा महिला चिकित्सकों के साथ व्यवहार को लेकर भी शिकायत दर्ज कराई गई है। चिकित्सकों ने इन मामलों को गंभीर बताते हुए संगठन से हस्तक्षेप की मांग की है।

दो चिकित्सा पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति पर भी सवाल

चिकित्सकों ने राजनगर सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अर्जुन सोरेन और गम्हरिया सीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बसंत कुमार की प्रतिनियुक्ति का मामला भी उठाया है। शिकायत में कहा गया है कि दोनों को प्रशासनिक निर्देश पर उनके मूल पदस्थापन स्थल से अन्यत्र प्रतिनियुक्त किया गया, जबकि पत्र के अनुसार उनके खिलाफ लापरवाही या अनुशासनहीनता का आरोप नहीं बताया गया था।

See also  मेघाहातुबुरु टाउनशिप में आज 4 घंटे बिजली रहेगी बाधित, मेंटेनेंस के लिए शटडाउन

चिकित्सकों ने JHASA और IMA से पूरे मामले में हस्तक्षेप कर उन्हें न्याय और सम्मान दिलाने की मांग की है। अब इस शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग और संबंधित पक्षों की प्रतिक्रिया पर नजर बनी हुई है।

About The Author

You may have missed