महुआडांड़ धार्मिक आस्था और सामाजिक सौहार्द का दिखा सुंदर संगम

0
Advertisements

महुआडांड़: महुआडांड़ प्रखंड अंतर्गत गोठगांव पारिष में आयोजित फादर अभिषेक कार्यक्रम में मनिका विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक रामचंद्र सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों से मुलाकात कर सभी को शुभकामनाएं दीं तथा क्षेत्र में शांति, भाईचारा और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह श्रद्धा और उत्साह से भरा रहा। विधायक के आगमन पर कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस ज्वाइंट सेक्रेटरी कांता एक्का, कांग्रेस जिला महासचिव रामनरेश ठाकुर, किशोर तिर्की, जिला आदिवासी अध्यक्ष अजीत पाल कुजूर, जिला महासचिव निर्मला कुजूर, प्रखंड मंडल अध्यक्ष नुरुल हसन अंसारी, प्रखंड उपाध्यक्ष नसीम अंसारी, युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष आमिर सुहैल, कांग्रेस नेता रानु खान, लुईस कुजूर एवं गुड्डू खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  कृष्ण नगर दुर्गा मंदिर की तर्ज पर बन रहा 60 फीट ऊंचा पूजा पंडाल, 11 अक्टूबर को होगा उद्घाटन

Thanks for your Feedback!

You may have missed