JEE Mains में हाईटेक खेल का खुलासा, 48 घंटे की पूछताछ में आरोपियों ने उगले कई राज

0
Advertisements

रामगढ़ : राधा गोविंद विश्वविद्यालय में आयोजित जेईई मेंस परीक्षा में हुई तकनीकी गड़बड़ी मामले में पुलिस जांच तेज हो गई है। इस केस के आरोपी राजेश ठाकुर और रविशंकर को 48 घंटे की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद दोनों को फिर से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पूछताछ के दौरान परीक्षा केंद्र में कंप्यूटर सिस्टम और मॉनिटर बदलने से जुड़ी कई अहम जानकारियां पुलिस के हाथ लगी हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, राजेश ठाकुर ने 28 अप्रैल और रविशंकर ने 4 मई को कोर्ट में सरेंडर किया था। पुलिस को पूछताछ में यह भी पता चला कि परीक्षा केंद्र के सिस्टम में तकनीकी छेड़छाड़ कर परीक्षा प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की गई थी। पुलिस अब डिजिटल लॉग्स और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस पूरे मामले में किसी बाहरी सॉफ्टवेयर या रिमोट एक्सेस का इस्तेमाल हुआ था या नहीं।

इस मामले में अब तक दिनेश कुमार महतो, सूरज कुमार सिंह और साकिर अंसारी समेत कुल पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस को आशंका है कि इसके पीछे एक संगठित गिरोह सक्रिय था और अब मास्टरमाइंड की तलाश जारी है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed