चुनावी प्रचार में ‘माछ-भात’ का तड़का, चंपाई सोरेन का अनोखा अंदाज वायरल, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के प्रचार अभियान में नेताओं के अनोखे अंदाज लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच झारखंड के वरिष्ठ नेता चंपाई सोरेन का ‘माछ-भात’ थीम वाला एक वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसे लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

चुनावी माहौल में विभिन्न दलों के नेता मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। कहीं सड़क पर पकौड़े तलने का वीडियो वायरल हो रहा है तो कहीं पारंपरिक भोजन ‘माछ-भात’ के जरिए जनता से जुड़ने की कोशिश की जा रही है। इस बीच चंपाई सोरेन की तस्वीर और उनका अंदाज लोगों के बीच खास चर्चा का विषय बन गया है।

सोशल मीडिया पर यह मामला तेजी से फैल गया है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे चुनावी प्रचार का नया तरीका बता रहे हैं, तो कुछ इसे केवल दिखावा करार दे रहे हैं। फिलहाल यह तस्वीर राजनीतिक गलियारों में चर्चा का बड़ा मुद्दा बनी हुई है।

See also  अभिषेक बनर्जी के घर CID की दस्तक, बंद मिला दरवाजा, जाली हस्ताक्षर मामले में बढ़ा सस्पेंस

Thanks for your Feedback!

You may have missed