BPSC परीक्षा में ‘मुन्ना भाई’ का बड़ा खेल, चप्पल में छिपा डिवाइस और ब्लूटूथ से नकल का खुलासा, अफसर हैरान

0
Advertisements

छपरा : बीपीएससी एईडीओ परीक्षा के दौरान चप्पल में छिपे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और ब्लूटूथ तकनीक से नकल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जांच के दौरान एक परीक्षार्थी के पास से ऐसा हाई-टेक उपकरण मिला, जिससे वह बाहर बैठे व्यक्ति से संपर्क कर उत्तर प्राप्त कर रहा था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, मेटल डिटेक्शन जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि आरोपी ने अपने चप्पल में डिवाइस छिपा रखा था और कान में ब्लूटूथ रिसीवर लगाया हुआ था। इस पूरी सेटिंग के जरिए वह परीक्षा में नकल करने की कोशिश कर रहा था। मामला सामने आने के बाद परीक्षा केंद्र पर हड़कंप मच गया।

अधिकारियों ने आरोपी को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इस तरह की तकनीकी नकल के पीछे कोई संगठित गिरोह तो सक्रिय नहीं है। इस घटना ने परीक्षा सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

About The Author

See also  10 अक्तूबर के प्रदर्शन से पहले सौरव दास का दावा, CJP नेताओं की गिरफ्तारी की बन रही योजना

Thanks for your Feedback!

You may have missed