शराब दुकानदार को बंधक बना 1.20 लाख की लूट…

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : शहर के कदमा मरीन ड्राइव में काम कर रहे शराब दुकानदार राजू को कार सवार बदमाशों ने सोमवार की आधी रात को हथियार का भय दिखाकर बंधक बना लिया और गल्ले से 1.20 लाख रुपये लूट कर चलते बने. इस बीच बदमाश महंगी शराब की बोतलों को भी उठाकर ले गए. घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश दुकान से डीबीआर भी लेकर चले गए. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि रात के 12 बजे से लेकर एक बजे के बीच की घटना है. घटना के बाद पुलिस पहुंची और पूरे मामले की जांच कर रही है. गौरतलब है कि पिछले कई माह से सरकार शरीब दुकानों को खुद सरकार की ओर से संचालन किया जा रहा है. इसमें वेतनभोगी को दुकान चलाने का जिम्मा दिया गया है. राजू भी वेतनभोगी ही है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  गोलमुरी फायरिंग मामले का मुख्य आरोपी रवि खेड़ा ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

Thanks for your Feedback!

You may have missed