दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का श्राद्धकर्म आज, करीब 30 हजार लोगों के पहुंचने का अनुमान

Advertisements
Advertisements
Advertisements

गिरिडीह : झारखंड के दिवंगत मंत्री और गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का द्वादशा एवं श्राद्धकर्म गुरुवार, 17 सितंबर को उत्सव उपवन में होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, विधानसभा अध्यक्ष, राज्य सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के शामिल होने की संभावना है। आम लोगों की भी बड़ी भागीदारी की उम्मीद है और करीब 30 हजार लोगों के पहुंचने का अनुमान लगाया गया है। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और आयोजन समिति ने सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, पेयजल और बैठने की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम स्थल पर चार बड़े पंडाल बनाए गए हैं। इनमें दो पंडालों में एक साथ करीब 2500 से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था है। श्रद्धांजलि के लिए अलग-अलग स्थान तैयार किए गए हैं। मुख्य द्वार समेत तीन प्रवेश मार्ग बनाए गए हैं, जिनमें एक वीआईपी प्रवेश द्वार है। वीआईपी के लिए अलग वेटिंग हॉल और लोगों के लिए कई जगह पेयजल स्टॉल की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने बुधवार को कार्यक्रम स्थल और सुदिव्य कुमार सोनू के आवास पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।

भीड़ और वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है और पार्किंग के लिए छह स्थान चिह्नित किए गए हैं। डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉ. विमल कुमार समेत अन्य अधिकारी व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे हैं। 17 सितंबर को सुबह 9 बजे से रात 11:59 बजे तक शहरी क्षेत्र में भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश और आवागमन पर रोक रहेगी। सुदिव्य कुमार सोनू का 6 सितंबर को निधन हुआ था, जिसके बाद उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया था।

About The Author

You may have missed