हाइवे पर निकला करीब आठ फीट लंबा अजगर, राहगीरों में मची अफरा-तफरी

Advertisements
Advertisements
Advertisements

गालूडीह : गालूडीह हाइवे पर गुरुवार सुबह करीब आठ फीट लंबा अजगर सांप निकल आने से राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर अचानक अजगर को रेंगते देख वाहन चालकों ने अपनी रफ्तार धीमी कर दी। कुछ देर के लिए मौके पर लोगों की भीड़ भी जुट गई और वन विभाग को इसकी सूचना दी गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अजगर सड़क पार करते हुए किनारे की झाड़ियों की ओर जा रहा था। उसकी लंबाई करीब आठ फीट बताई गई। हाइवे पर लगातार वाहनों की आवाजाही के बीच अजगर को देखकर लोग सतर्क हो गए। कुछ वाहन चालकों ने दूर से ही अपने वाहन रोक दिए और उसके सड़क से हटने का इंतजार किया। बाद में अजगर सड़क किनारे झाड़ियों में चला गया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो गया।

ग्रामीणों के अनुसार, बारिश के मौसम में आसपास के खेतों और झाड़ियों से सांप सुरक्षित स्थान की तलाश में सड़क और आबादी वाले इलाकों की ओर निकल आते हैं। उन्होंने लोगों से ऐसे सांपों को पकड़ने या छेड़ने के बजाय वन विभाग अथवा प्रशिक्षित सर्प रेस्क्यू टीम को सूचना देने की अपील की।

About The Author

See also  MBBS-BDS-BHMS में 287 छात्रों को मिली सीट, 18 सितंबर तक पूरी होगी नामांकन प्रक्रिया

You may have missed