आर आई टी थाना क्षेत्र में भू माफिया बेलगाम, अंचल अधिकारी कहते है कोई कंस्ट्रक्शन नही हो रहा है…जमीनी हकीकत कुछ और…सरकारी जमीन पर मची लूट…

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर :- आदित्यपुर के आर आई टी थाना क्षेत्र में भू माफिया और नशा एक बार फिर बेलगाम होते जा रहे है। आम बागान कहे जाने वाले क्षेत्र में अवैध जमीन कारोबारी अपना जम के काम कर रहे है। जानकारी के मुताबिक एक शक्श अपना संरक्षण भी इन्हे दे रहा है। इस मामले में अंचल अधिकारी से बात करने पर पता चला कि कोई कंस्ट्रक्शन नही हो रहा है। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। पिछले तकरीबन एक हफ्ते से भू माफिया जम कर अपना काम कर रहे है। सरकारी जमीन की घेराबंदी आखिर किसके इशारे पर हो रही है ये सोचनीय है। प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करती है ये देखने की बात होगी। वरना प्रशासन की चुप्पी कुछ और इशारे भी कर सकती है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

ज्ञात हो कि पूर्व में भी इस जमीन पर काम करने का आदेश नही मिला था। इसके बावजूद लोग अपना वर्चस्व दिखाते हुए घेराबंदी कर रहे है।

Thanks for your Feedback!

You may have missed