आदित्यपुर:चोरों की बढ़ती जा रही है सीनाजोरी!हरिओम नगर इंदिरा कॉलोनी में चोरों ने तोड़ा घर का ताला”लाखों के गहने ले उड़े…

0
Advertisements
Advertisements

Adityapur: सरायकेला खरसवां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत वार्ड 17 स्थित खड़कई नदी किनारे इंद्रा कॉलोनी में शीला नाग नामक महिला के घर चोरों ने बीती रात चोरी की घटना को अंजाम दिया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

 

बता दे शीला नाग अपने पूरे परिवार के साथ शादी में शामिल होने.सोनारी कागलनगर गए हुए थे.इसी बीच अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़ नगदी डेढ़ लाख के गहने समेत कई अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली है.जब पूरा परिवार देर रात वापस घर लौटा तो घर का ताला टूटा पड़ा हुआ था और घर से नगदी गहने व कीमती सामान गायब मिले.

 

शीला नाग ने बताया कि सारा सामान उसने बेटी की शादी में देने के लिए जमा कर रखा था.वही घटना की सूचना शीला नाग ने रात में ही आदित्यपुर पुलिस को इसकी जानकारी दी.सूचना मिलते ही स्थानिय पार्षद नीतू शर्मा पीड़ित परिवार के घर पहुंची और हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया है.बताया जाता हैं कि कल ही वार्ड 18 के नदी किनारे राम मड़ैया बस्ती में भी किरण सोरेन के घर चोरों ने लाखों रुपए के गहने और नगदी चोरी की घटना को भी अंजाम दिया है.

See also  Adityapur: वरिष्ठ पत्रकार बिपिन कुमार मिश्रा की माता भारती देवी का निधन

Thanks for your Feedback!

You may have missed