प्रांतीय यादव महासभा की पहल से जाला गांव का जमीनी विवाद सुलझा, दोनों पक्षों ने माना फैसला

0
Advertisements

बालूमाथ : प्रांतीय यादव महासभा प्रखंड इकाई बालूमाथ की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को प्रखंड अध्यक्ष श्याम सुंदर यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जाला गांव में लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद का आपसी सहमति से निपटारा कराया गया। महासभा की पहल पर दोनों पक्षों के बीच गहन विचार-विमर्श एवं दस्तावेजों की जांच के बाद समाधान निकाला गया।बैठक में बताया गया कि बुधनी अहीरिन एवं कमल महतो के बीच 27 डिसमिल जमीन को लेकर विवाद था। दोनों पक्षों का आधा-आधा हिस्सा होने के बावजूद पूर्व में जमीन कटवाने में त्रुटि हो गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए महासभा के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में सभी कागजातों की जांच की गई। सुनवाई के दौरान भुनेश्वर यादव को 7.5 डिसमिल जमीन से संबंधित खतियान एवं केवाला प्रस्तुत करने के लिए 35 दिनों का समय दिया गया। तय समय में दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में दशरथ यादव के रुके हुए मकान निर्माण कार्य को पुनः शुरू करने का निर्णय लिया गया।बैठक में यह भी तय हुआ कि महादेव यादव द्वारा बुधनी अहीरिन की जमीन पर बनाए गए मकान के एवज में या तो जमीन की अदला-बदली की जाएगी अथवा आर्थिक मुआवजा देकर विधिवत रजिस्ट्री कराई जाएगी। वहीं कमल महतो के पुत्र द्वारा 1.75 डिसमिल जमीन दशरथ यादव के नाम रजिस्ट्री करने पर सहमति बनी।महासभा की ओर से स्पष्ट चेतावनी दी गई कि निर्णय का उल्लंघन करने वालों पर समाज की ओर से एक लाख रुपये का दंड तथा सामाजिक एवं शारीरिक दंड भी लगाया जाएगा। बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा कि आपसी समझौते से विवाद सुलझाना समाज के हित में है, क्योंकि अदालतों के चक्कर लगाने से समय और धन दोनों की बर्बादी होती है।बैठक में यादव महासभा के जिला कोषाध्यक्ष मनोज यादव, राजनीतिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोज यादव, वरिष्ठ अभिभावक गोपाल चंद्र यादव, प्रदीप यादव, मीडिया प्रभारी राजन कुमार यादव, दशरथ यादव, संदीप यादव, निर्मल यादव, चंद्रमोहन यादव, हरिहर यादव, महेंद्र यादव, भुनेश्वर यादव, मोहन यादव, वीरेंद्र यादव, रामजीत यादव, नन्कु यादव, नरेंद्र यादव, अजय यादव, बंधन यादव, महादेव यादव, चित्तमती यादव, लोचन यादव, प्रकाश यादव समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed