एसबीयू में लैंपलाइटिंग कार्यक्रम का आयोजन

0
Advertisements
Advertisements

Jharkhand : आज सरला बिरला विश्वविद्यालय परिसर में महादेवी बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड क्लीनिकल टेक्नोलॉजी द्वारा लैंपलाइटिंग और दीक्षांत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ एसबीयू के माननीय महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, माननीय कुलपति प्रो. सी. जगनाथन, रजिस्ट्रार प्रो. श्रीधर बी. डांडीन, संस्थान की प्राचार्या डॉ. सुबानी बाड़ा, प्रशासक श्री आशुतोष द्विवेदी, उप-प्राचार्या श्रीमती मीनल श्वेता एवं विश्वविद्यालय के सभी डीन द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने मानव सेवा एवं निष्ठा की शपथ ली। दीक्षांत समारोह में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।

इस अवसर पर प्रो. गोपाल पाठक ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल के नर्सिंग के क्षेत्र में योगदान की चर्चा करते हुए नर्सों की सेवा भावना एवं त्याग के विषय में बताया। अपने संबोधन में प्रो. जगनाथन ने नर्सो की सेवा भावना की सराहना करते हुए उन्हें समर्पण की प्रतिमूर्ति करार दिया। डॉ. सुबानी बाड़ा एवं श्री आशुतोष द्विवेदी ने भी संक्षेप में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह का समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और योग प्रस्तुतियों से संपन्न हुआ।

एसबीयू के माननीय प्रतिकुलाधिपति श्री बिजय कुमार दलान तथा माननीय राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने नर्सिंग विभाग के विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  बंगाल में नई सरकार का शपथ ग्रहण, ब्रिगेड मैदान में ऐतिहासिक समारोह, पीएम मोदी रहे मौजूद

Thanks for your Feedback!