खूंटी के महागठबंधन प्रत्याशी काली चरण मुंडा ने किया जनसंपर्क,अपने विचारों को किया साझा

0
Advertisements

सरायकेला: खूंटी संसदीय क्षेत्र के इंडिया महागठबंधन प्रत्याशी कालीचरण मुंडा ने बुधवार को खरसावां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सात पंचायत का दौरा करते हुए जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने इस दौरान कोलाबीरा फुटबॉल मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया जहां उन्होंने क्षेत्र के विकास और केंद्र सरकार में बदलाव की मांग की। मुंडा ने ग्रामीणों से विकास के मुद्दों पर बातचीत की। उन्होंने बताया कि वे कांग्रेस के हाथ छाप में क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगे। उन्होंने लोगों से कांग्रेस को वोट देने की अपील की और अपने विचारों को साझा किया। मुंडा ने अपने अभियान को एक नई दिशा देते हुए स्थायी विकास और समृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। खरसावां विधायक दशरध गगराई ने भी ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मुंडा को समर्थन देने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि मुंडा एक ऐसा उम्मीदवार है जो क्षेत्र के लोगों के मुद्दों को समझते है और उनकी आवाज को संसद में उठाएगा। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की है। जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि भाजपा सरकार से पूरा देश परस्त हैं। पूरे देश में अराजकता फैला हुआ है। सीबीआई और ईडी को डंडा बनाकर लोगों पर बरसाया जा रहा है। केंद्र के भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री को भी नहीं छोड़ा और षड्यंत्र कर चुनाव जीतने की मंशा लेकर उन्हें सलाखों के पीछे डाल दिया। मौके पर कांग्रेस एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई सदस्य शामिल थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed